पीजिए एलोवेरा और नीम से बना ये काढ़ा, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ होंगे कई फायदे

पीजिए एलोवेरा और नीम से बना ये काढ़ा, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ होंगे कई फायदे

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। इसलिए अभी भी सभी लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जा रही है। वहीं कहा जा रहा है कि ऐसी चीजें खाएं या पीएं जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत हो सके। ऐसे में हमें इम्यूनिटी बूस्टर काढ़े का प्रयोग करना चाहिए। तो आइए जानते हैं उस इम्यून बूस्टर काढ़े के बारे में जो आपको कई रोगों से दूर रखता है।

पढ़ें- बदलते मौसम के साथ गर्म पानी का करें सेवन, जानें क्या फायदा होगा

एलोवेरा और नीम से बना ये जूस आपका वजन कम करने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करेगा। इसका सेवन करने से आपके शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकल जाएंगे। इसके साथ ही आप दिनभर एनर्जी से फुल रहेंगे। जानिए कैसे बनाएं ये इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक।

ऐसे बनाएं

एक ग्राइडंर में इन 3 चीजों का डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।  इसके बाद इसे छान लें और शहद मिलाकर इसका सेवन करे। अगर आप बेस्ट रिजल्ट चाहते हैं तो  रोजाना सुबह उठने के तुरंत बाद इसका सेवन करे। 

कैसे करेगा ये काम

नीम

नीम स्किन, बालों और कई बीमारियों  से छुटकारा दिलाने के लिए सबसे पुराने आयुर्वेदिक उपचारों में से एक मानी जाती है। इसके कड़वे पत्ते शरीर पर अद्भुत काम कर सकते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। जिससे सर्दी-जुकाम फ्लू जैसी बीमारियां कोसों दूर रहती हैं।

एलोवेरा

घृतकुमारी के नाम से जाना जाने वाला एलोवेरा में पोषक तत्वों और मिनरल्स का भंडार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड में विटामिन ए, बी, सी और ई होते हैं।  स्किन एक्सपर्ट के अनुसार  एलोवेरा में न केवल विटामिन होता है, बल्कि बीटा कैरोटीन भी होते हैं। यह स्किन को बहुत पोषण देता है और नौटुकरल एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।

 

इसे भी पढ़ें-

ये आसान आयुर्वेदिक तरीके हमेशा काबू में रखेंगे आपका हाई बीपी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।